बिन्दकी/फतेहपुर । हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज व गाजियाबाद कोर्ट में चेम्बर में घुसकर गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में आज दूसरे दिन भी आदर्श अधिवक्ता संघ बिन्दकी के समस्त अधिवक्ताओं ने अपना आक्रोश जाहिर करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहे । इससे न्यायालयों में काम काज नही होने से फरियादियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा । भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा ।
वही महामंत्री सत्यार्थ सिंह गौतम ने बताया कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल का जो निर्णय होगा । उसी निर्णय के अनुसार हम सभी अधिवक्ता आगे बढ़ते रहेंगे । तब तक ये कार्य बहिष्कार जारी रहेगा ।
