– बेहतर कार्य,उपचार व सीएचसी में सुविधाएं उपलब्ध कराने पर केंद्रीय मंत्री साध्वी ने डॉ० धर्मेंद्र को सराहा

बिन्दकी/फतेहपुर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में आम जनमानस की बेहतर सुविधा के लिए डेंगू (एलाइजा) जांच मशीन का शुभारंभ हुआ । अब लोगो को डेंगू की जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि अब सीएचसी में यह उपलब्ध है । जिसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने फीता काटकर किया साथ ही विधायक बिन्दकी जय कुमार सिंह जैकी, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र पटेल सिंह व मुख्य चिकित्साधिकारी अशोक कुमार, चिकित्सा अधीक्षक बिन्दकी डॉ० धर्मेंद्र के कर कमलों द्वारा किया गया ।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम लगातार बेहतर व्यवस्था उपलब्ध करा रहे है जिससे आम जनमानस को इधर उधर भटकना न पड़े किसी को इलाज और जांच के लिए बाहर न जाना पड़े सबको बिन्दकी सीएचसी में ही बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी और हम शासन से बेहतर करने पर लगातार अग्रसर है । अब लोगो को डेंगू की जांच के लिए इधर उधर नही जाना पड़ेगा ।
वही बिन्दकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने डेंगू एलाइजा जांच में रिजेन्ट उपलब्ध कराने के लिए खुद से धनराशि दी । वही ब्लॉक प्रमुख अमौली सुशीला द्वारा NBSU में 2 रेडिएंट वार्मर उपलब्ध कराने के लिए धनराशि दी ।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, विधायक बिन्दकी जय कुमार सिंह जैकी, जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल,मुख्य चिकित्साधिकारी अशोक कुमार, उपजिलाधि कारी बिन्दकी मनीष कुमार, चिकित्सा अधीक्षक बिन्दकी डॉ० धर्मेन्द्र,नायब तहसीलदार अमरेश सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, वार्ड नं 13 के सभासद सत्यम अग्रवाल, शशांक ओमर के अलावा समस्त कार्यकर्ता, समस्त डॉक्टर व साथ ही अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
इनसेट –

प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य पर साध्वी निरंजन ज्योति ने 20 गर्भवती महिलाओं को फल वितरित किया ।
