फतेहपुर । उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र फतेहपुर ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनार्तगत वित्तीय वर्ष 2023-24 में पारम्परिक कारीगर कुम्हार,राजमिस्त्री,टोकरी बुनकर और मोची के अर्न्तगत जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया है । उन अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण हेतु साक्षात्कार गठित चयन समिति के द्वारा 08 सितम्बर 2023 को प्रातः 10:00 बजे से कार्यालय जिलाउद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र आबू नगर फतेहपुर में किया जायेगा ।
अतः उक्त ट्रेड से सम्बन्धित अभ्यर्थी अपने मूल अभिलेखों के साथ साक्षात्कार में उपस्थित होने का कष्ट करें ।
