कानपुर । कानपुर के नरवल में झंडा गीत के रचयिता श्याम लाल पार्षद की 127वीं जयंती धूमधाम से मनाई ।

शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना नरवल पहुंचकर गणेश सेवा आश्रम खादी भंडार स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । गोष्ठी में झंडा गीत के रचयिता के अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लिया गया । स्कूली छात्राओं ने विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ झंडा ऊंचा रहे हमारा गीत गाया ।
विस अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्र कवि व झंडा गीत रचयिता श्याम लाल पार्षद का जन्म 9 सितंबर 1896 को कानपुर के नरवल में हुआ था । पार्षद श्याम लाल ने अपनी रचनाओं से क्रांतिकारियों में जोश भरा था । उनकी रचनाओं ने क्रांतिकारियों को पीछे मुड़कर तब तक देखने नहीं दिया । जब तक देश आजाद नहीं हो गया । उनका झंडा गीत ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ देश की धरोहर है ।
उन्होंने कहाकि पार्षद जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराते हुए कहाकि हम सबके के प्रेरणास्रोत हैं । भावी पीढी को उनका अनुकरण करना चाहिए । इसके पूर्व पार्षद श्याम लाल गुप्त के परिजनों ने मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा ।
इस मौके पर शिवाजी शुक्ला डीसीपी पूर्वी, अमरनाथ यादव एसीपी,सुरेश कुमार गुप्ता, विनय मिश्रा, रमेश कुशवाहा,रानू शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे ।
