कानपुर । सिख यूथ एसोसिएशन के 40 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हरजिंदर नगर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरो ने आए हुए लोगों का चेकअप किया और उनको निशुल्क दवाइयां दी । जिसमें डॉक्टर दीपमाला डॉक्टर सोनिया दमले डॉक्टर राजेश वर्मा डॉक्टर मोनिका डॉक्टर एसएस गुप्ता प्रोफेसर होम्योपैथिक मौजूद रहे ।
साथ ही शांभवी डायग्नोस्टिक द्वारा प्रारंभिक जांच जैसे ब्लड शुगर बीपी ऑक्सीजन लेवल आदि मुफ्त मुहैया कराई गई । शांभवी डायग्नोस्टिक का सहयोग पावर टू सेव ह्यूमन राइट्स एनजीओ द्वारा किया गया । जिसमें एनजीओ के कुलवंत सिंह खालसा प्रेसिडेंट नॉर्थ जोन यूपी सेक्रेटरी एस एस गुप्ता प्रोफेसर होम्योपैथी,आकाश शुक्ला,सबीना,दर्शन सिंह गागा,इन्द्र जीत सिंह मौजूद रहे । इस कैंप के माध्यम से लगभग 400 जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए स्वास्थ्य शिविर के बाद सिख नवयुवकों के लिए दस्तार पगड़ी मुकाबला आयोजित किया गया । जिसमें से 8 साल से 25 आयु वर्ग के 30 बच्चों द्वारा हिस्सा लिया गया । इनमें से अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत करते हुए अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
संस्था के पदाधिकारी सरदार हरपाल सिंह (राजा) अध्यक्ष, सरदार अस्वत सिंह संयुक्त अध्यक्ष,सरदार हरजीत सिंह सचिव ,सरदार तरनजीत सिंह संयुक्त सचिव,सरदार हर सिमरन सिंह संयुक्त सचिव एवं सरदार मंजीत सिंह खालसा कोषाध्यक्ष के साथ संस्था के समस्त सदस्यों ने अपना पूर्ण सहयोग देकर इस कार्यक्रम को बड़े स्तर से सफल बनाया ।
