कानपुर । कानपुर कमिश्नरेट के महाराजपुर थाना क्षेत्र के तिलसहरी स्थित मां नन्दा देवी मन्दिर से 26 अगस्त की रात्रि चांदी का मुकुट,चार पीतल के घण्टे व कीपैड मोबाइल चोरी हो गया था । सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की ।
महाराजपुर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चोर संदीप सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि 26 अगस्त को वह तिलसहरी खुर्द गया था और नन्दा देवी मन्दिर में दर्शन किया मन्दिर में कई घन्टा लगे थे और माता नन्दा देवी के सिर में चांदी का मुकुट बंधा था मेरा इमान खराब हो गया था । दिन में काफी अंधेरे तक घूमता रहा और रात के समय मन्दिर के गेट का ताला तोड़ कर व मेन गेट का ताला तोड़कर चार पीतल के घण्टे व मां नन्दा देवी के सिर में बंधा हुआ चांदी का मुकुट चोरी किया था । चोरी करने के बाद पुजारी के कमरे का ताला तोड़ा था पुजारी के कमरे में और कुछ नही मिला था । एक मोबाइल कीपैड जियो कम्पनी का मिला था जिसे चोरी कर लिया था और चले आए थे । दो घन्टा पीतल के कई दिन पहले विनय सिंह निवासी सीसामऊ को बेच दिया था और चांदी का मुकुट वनखण्डेश्वर मन्दिर सीसामऊ के पुजारी अजय कुमार मिश्रा पुत्र कृष्ण कुमार मिश्रा निवासी ब्रम्हनगर जिला उन्नाव शुक्लागंज को बेचने के लिये दे दिया था यह दोनो घण्टा जो मेरे झोले में है इनको भी बुधवार को बेचने के लिये जा रहा था । इसी दौरान पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया ।
इस मामले में महाराजपुर एसओ अभिषेक शुक्ला का कहना है कि पकड़े गए आरोपी संदीप सिंह पुत्र स्व शिवशरन सिंह निवासी चाचीखेड़ा थाना मलवां जनपद फतेहपुर (25) वर्ष व विनय सिंह पुत्र पप्पू सिंह निवासी सीसामऊ बजरिया थाना जनपद कानपुर (37) वर्ष को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया ।
