फतेहपुर । आजादी का अमृत महोत्सव योजना के अन्तर्गत प्रदेश में ‘मेरी माटी मेरा देश’ अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन 11 से 30 सितम्बर 2023 तक निर्धारित है । निर्धारित कार्यक्रम के अर्न्तगत आज जनपद के 13 विकास खण्डों की 22 ग्राम पंचायतों क्रमशः दमापुर,मंझूपर,मिर्जापुर भिटारी,बडागांव सचौली,कर्मेपुर,नरौनी, एकडला, शाहजाहाँपुर सैलरहा,मीरम्फ पैगम्बरपुर,तैन्दुली,दावतपुर, हाफिजपुर हरकन टीकरी मनौटी,जमरौली,सराय,सुलतानगढ, मुसाफा, रसूलपुर बकेवर व करनपुर में अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम अर्न्तगत उत्सवी वातावरण में टीम के साथ प्रत्येक घर से मुटठी भर मिट्टी अथवा चुटकी भर अक्षत (चावल) प्राप्त किये जाने का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया है । जिसमें प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत मिस्सी में श्री सुरेन्द्र उत्तम जी, प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख खजहा, श्री रत्नाकर त्रिपाठी, ख०वि०अ० ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक,आशा बहू,आंगनबाडी कार्यकत्री, पंचायत सहायक आदि उपस्थित रहे ।

इसी क्रम में विकासखंड खजुहा की ग्राम पंचायत मिस्सी में आजादी के “अमृत महोत्सव” अंतर्गत “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम का आयोजन विकास खण्ड खजुहा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र उत्तम जी की गरिमामई उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया । इस दौरान स्वयं सहायता समूह की सैकड़ो बहने एवं ग्रामीण जनमानस उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा किया गया । कार्यक्रम के दौरान ग्राम में बैंड बाजा के साथ कलश यात्रा एवम प्रभात फेरी का आयोजन किया किया ।
खंड विकास अधिकारी द्वारा कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में बताया कि आज का यह पर्व हम सभी के लिए गौरव का क्षण है भारत मां के वीर सपूतों को याद करने का पल है ।जो भारत मां की रक्षा करते-करते अपने प्राणों की आहुति दे दी हम सभी उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है ।
इस दौरान सभी ग्रामीण जनमानस कलश में एक-एक मुट्ठी मिट्टी अर्पित की और और शहीदों को नमन किया । कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद रेहान जी एवं ब्लॉक मिशन प्रबंधक रामशंकर चक्रवर्ती उपस्थित रहे ।
