बकेवर/फतेहपुर । क्षेत्र में गणेश चतुर्थी पर भगवान गजानन कई घरों व विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर विराजमान किये जा रहे है ।
इसीक्रम में क्षेत्र के हरदासपुर गांव में सिद्धेश्वरी धाम पर गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गयी है । जहाँ श्रद्धालुओं के द्वारा मंगलवार को पूजा अर्चना के बाद मंत्रोच्चारण और गणेश स्तुति कर मूर्ति स्थापना कराई जाएगी उस स्थान को बिजली की झालरों व अन्य सामान के साथ ही गणपति बप्पा के उद्घोषों के साथ बप्पा को फूलों से सजाया गया है ।
आयोजकों का कहना है कि इस दस दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन शाम को भजन कीर्तन के अलावा रात्रि आरती का आयोजन होगा और 29 सितंबर को गाजे-बाजे के साथ मूर्ति की शोभा यात्रा निकालकर विसर्जन किया जाएगा ।
कार्यक्रम के आयोजकों में हर्ष शुक्ला,मयंक शुक्ला,आशुतोष शुक्ला, निखिल शुक्ला,सुधाकर शुक्ला,प्रिंस दिक्षित,पूर्व प्रधान संतोष शुक्ला, राजकुमार कुशवाहा आदि लोग शामिल रहे ।
