– आज शाम 4 बजे तक लगभग 100 शिक्षक/शिक्षिकाओं का ऑनलाइन विद्यालय आवंटन हुआ ।

फतेहपुर । आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य डायट एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में पूर्ण पारदर्शिता के साथ शाम 4 बजे तक लगभग 100 शिक्षक/शिक्षिकाओं की ऑनलाइन विद्यालय आवंटन की कार्यवाही राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा विकसित साफ्टवेयर के माध्यम से सपन्न हुई । शेष प्रक्रिया गतिमान है जो देर शाम तक एवं कल 21 सितम्बर को चलेगी ।
सुबह से ही शिक्षक/शिक्षिकाओं में बहुत उत्साह रहा । सभी शिक्षक उक्त पारदर्शी प्रक्रिया से पूरी तरह से संतुष्ट दिखे ।
उल्लेखीनीय है कि शैक्षिक सत्र 2023-24 में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक/ शिक्षिका के अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण प्रक्रिया के अन्तर्गत कुल 421 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का स्थानान्तरण जनपद फतेहपुर हेतु हुआ है । जिसके फलवरूप कुल 345 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा जनपद फतेहपुर में कार्यभार ग्रहण किया गया है ।
दिए गए निर्देशों के क्रम में अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण जनपद में कार्यभार ग्रहण करने वाले समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं को आज एवं शेष को कल 21 सितम्बर 2023 को पूर्वान्ह 09:00 बजे से स्थान कार्यालय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, फतेहपुर में कराया जाएगा ।
इस पूरी प्रक्रिया को प्राचार्य डायट एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर अपनी उपस्थित में करा रहे है ।
