फतेहपुर । ग्रामों में मनरेगा से कराए गए कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में संपन्न हुई । उन्होंने जनपद में मनरेगा से ग्रामों में कराए गए कार्यों की समीक्षा विकास खंडवार की ।
उन्होंने डीसी मनरेगा को निर्देशित किया कि जिन विकास खंडों में मनरेगा कार्यों की भौतिक प्रगति काम है । उनकी रिपोर्ट बनाकर लगातर समीक्षा करे साथ ही रिपोर्ट से अवगत भी कराए ।
मनरेगा के तहत कराए गए कार्य खंड विकास अधिकारी अपने अपने ग्रामों में कराए गए कार्यों का निरीक्षण करे और आख्या रिपोर्ट से अवगत कराए । क्रियाशील जाब कार्ड धारकों के सापेक्ष 100 दिन का रोजगार जिन कार्ड धारकों का नहीं पूरा हुआ है । सर्वे कर चिन्हित करते हुए 100 दिन का कार्य पूरा कराया जाय ।
उन्होंने कहा कि चयनित अमृत सरोवरों के सापेक्ष जिन अमृत सरोवरों की मनरेगा से आईडी नहीं बनी है इसका आईडी बनवाकर कार्य पूरा कराया जाय । ग्राम पंचायतों में जो खेल का मैदान बनाया गया है,इसका समय समय पर निरीक्षण कर देखभाल करे । मनरेगा के तहत परिषदीय विद्यालयों में बाउंड्री वाल का कार्य शेष है पूरा कराया जाय । उन्होंने खंड विकास अधिकारियो को निर्देशित किया कि मनरेगा के तहत कराए जा रहे व होने वाले कार्यों की निगरानी बनाए रखे,इस कार्य में लापरवाही/शिथिलता क्षम्य नही होगी ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, डीसी मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक सहित खंड विकास अधिकारी,एपीओ उपस्थित रहे ।
