फतेहपुर । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का ‘संस्कृत भाषा’ का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्राचार्य नजरुद्दीन अंसारी के मागदर्शन में 23 से 26 सितम्बर 2023 तक आयोजित किया गया है ।

प्रशिक्षण का शुभारम्भ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव, सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी विनय कुमार मिश्र,जिला समन्वयक प्रशिक्षण अशोक त्रिपाठी एवं प्रशिक्षकों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करते हुए सरस्वती वंदना “या कुन्देन्दुतुषारहारधवला” के साथ किया ।
बीएसए ने संस्कृत को संस्कार के रूप में उद्धृत करते हुए संस्कृति तक कि यात्रा कराया ।
प्रशिक्षण प्रभारी ने संस्कृत भाषा के महात्म्य पर बात करते हुए कहा कि संस्कृत को आदि जननी के रूप में जाना जाता है । यह विश्व की सर्वाधिक वैज्ञानिक भाषा है । इस भाषा में “वसुधैव कुटुंबकम” एवं “सर्वे भवंतु सुखिनः” जैसे विचार पल्लवित होते हैं ।
डी0 सी0 अशोक त्रिपाठी ने संस्कृत की अभिवादन शैली पर सभी का ध्यान आकृष्ट किया । उ0प्र0 संस्कृत संस्थानम लखनऊ के प्रशिक्षक गणेश दत्त द्विवेदी ने संस्कृत संभाषण कराया । जिसमें प्रतिभागियों ने अपना परिचय संस्कृत भाषा में दिया ।
इस सत्र में यत्र ,तत्र,कुत्र,सर्वत्र आदि का अभ्यास कराया । सौष्ठव त्रिपाठी द्वारा वर्ण भेदः के अंतर्गत स्वर एवं व्यंजन के प्रकारों,संयुक्त शब्दों आदि पर चर्चा की गई ।
विमल कुमार मिश्र ने वर्ण उच्चारण पर प्रशिक्षण देते हुए महेश्वर सूत्रों आदि पर विचार रखे । प्रतिभागियों द्वारा संस्कृत भाषा में ही अपना परिचय दिया गया ।



