फतेहपुर । इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की महासचिव डॉ० हिमाबिन्दु नायक के मार्गदर्शनानुसार इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान व चेयरमैन डॉ० अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजकीय इंटर कॉलेज में निबंध व सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में निबंध का विषय “इंडियन रेडक्रास सोसाइटी” था ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव उपस्थित रहे ।
डॉ० अनुराग द्वारा मुख्य अतिथि को माल्यार्पण व श्री राधे पट्टिका पहनाकर सुशोभित किया गया । 170 बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया ।


निबंध प्रतियोगिता में आर्यान्स ऋषभ वर्मा प्रथम,मोहम्मद आरफ खान द्वितीय,रवि शुक्ला तृतीय एवं सुलेख प्रतियोगिता में अमन कुमार कैथल प्रथम,अवनीश मौर्य द्वितीय,शिवांश यादव तृतीय रहे ।
सभी विजयी प्रतिभागियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र एवं शेष सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । साथ ही टीबी जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को पत्रक वितरित कर जागरूक भी किया गया ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य उदय प्रभात, कायस्थ मंच ट्रस्ट के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव,रेडक्रास सोसाइटी योग संयोजक अंगद सिंह,आजीवन सदस्य अनुज कुमार श्रीवास्तव,राकेश कुमार व अध्यापक दिनेश कुमार शर्मा,ओम प्रकाश,पितइराम,कुलदीप,अंजना कुमारी, निष्ठा उपस्थित रहे ।
