फतेहपुर । संतोष कुमार गुप्ता स०अ० प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर घोष -2 एवं जितेन्द्र कुमार शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालय न्यून गढी विकास खण्ड ऐरायां को बार-बार निर्देशित किये जाने के बावजूद मतदाता सत्यापन का कार्य नही किया जा रहा था और न ही ईआरओ नेट पोर्टल पर अपना मोबाइल नं० अपडेट कराया गया ।
संदर्भित प्रकरण पर सतोष कुमार गुप्ता स०अ० प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर घोष – 2 एवं जितेन्द्र कुमार शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालय न्यूनगढी विकास खण्ड ऐरायां द्वारा अपने उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा उनका अग्रिम आदेश तक वेतन/मानदेय अवरूद्ध कर दिया है ।
