फतेहपुर । नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत नवसाक्षरों की साक्षरता परीक्षा कल 24 सितम्बर को जनपद फतेहपुर के 170 परिषदीय विद्यालयों के परीक्षा केंद्रो में पूर्वाह्न 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी ।
एनआईओएस प्रपत्र पर पंजीकृत निरक्षर इस परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं । सभी परीक्षा केंद्रो को प्रश्र सह उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जा चुकी हैं । सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा कार्यक्रम को नोडल अधिकारी बनाया गया है । सभी एआरपी/एसआरजी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है । विद्यालय के प्रधानाध्यापक केंद्र व्यवस्थापक है ।
आज सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, एआरपी/एसआरजी एवम् सभी केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाध्यापकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर द्वारा सुचितापूर्ण एवम सफल आयोजन हेतु गूगल मीट ऑनलाइन बैठक के माध्यम से साक्षरता निदेशालय द्वारा दिए गए परीक्षा निर्देशों से अवगत कराया गया है । 1992 एनआईओएस प्रपत्र पर पंजीकृत निरक्षर परीक्षा में सम्मिलित किए जाने का लक्ष्य है ।
