फतेहपुर । आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर पंकज यादव द्वारा हसवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रमवा (द्वितीय) का औचक निरीक्षण किया गया ।
औचक निरीक्षण में बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव ने पाया कि विद्यालय की शिक्षामित्र सुमन सिंह 01 दिसम्बर 2021 से लगातार विद्यालय से अनुपस्थित चल रही है ।
बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुसार अनुपस्थित होने के दृष्टिगत शिक्षामित्र पर बर्खास्तगी की कार्यवाही की जा रही है ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव ने कहा कि किसी भी प्रकार की अनिमितता अगर विद्यालयों में पाई जाती है तो उस पर कठोर कार्यवाही की जाएगी । किसी हालत में किसी भी प्रकार की लापरवाही की गई तो दोषी को कतई बख्शा नहीं जाएगा । विद्यार्थियों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाले अध्यापको के ऊपर लगातार कार्यवाही की जाएगी ।
