फतेहपुर । आज जनपद फतेहपुर के परिषदीय विद्यालयों में मीना जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।





उल्लेखिनीय बात यह है कि प्रत्येक वर्ष 24 सितंबर को मीना का जन्मदिन मनाया जाता है । मीना एक काल्पनिक चरित्र है । जो बालिकाओं के मुद्दो को समझाने के लिए बनाया गया है । इसका उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा को सुदृढ़ बनाना है । कार्यक्रमों में महिलाओं के उत्थान, सुरक्षा, शिक्षा पर संदेश देते हुए स्वालंबन और बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया । 24 सितम्बर को रविवार होने के दृष्टिगत मीना जन्मोत्सव आज मनाया गया । के.जी.बी.वी में मीना जन्मोत्सव कल मनाया जाएगा ।
बालिकाओ ने मीना जन्मोत्सव पर केक काटा,टाफियां बाटी, हेल्प लाइन नंबर,गुड टच बैड टच की जानकारी दी ।
एस.आर.जी (बालिका शिक्षा) नीलम भदौरिया ,चम्पा शर्मा ,श्रद्धा अवस्थी ,मोनिका सिंह एवम प्रदीप सिंह द्वारा एक दिन पूर्व ही इस दिन को हर्सोल्लास से मनाए जाने के विषय मे विस्तृत जानकारी प्रेषित कर दी थी ।
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा विवेक शुक्ल ने सभी विद्यालयों में मीना दिवस धूम धाम से मनाए जाने के सम्बंध में फ़ोटो ग्राफ भेजने व अभिलेखिकृत करने हेतु समस्त ब्लॉक के ओआरजी से वार्ता की ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव उच्च ने सभी बालक बालिकाओं को मीना जन्मोत्सव की बधाई दी व मीना से सीखने को प्रेरित किया ।
