फतेहपुर । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव फतेहपुर की अध्यक्षता में खंड शिक्षा अधिकारियों एवम् जिला समन्वयकों के साथ विभागीय योजनाओं की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई । जिसमे ऑपरेशन कायाकल्प, निपुण भारत,साक्षरता कार्यक्रम, मध्यान्ह भोजन,बालिका शिक्षा, आरटीई योजना में बच्चों के प्रवेश , आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिन्हांकन,डीबीटी आदि की समीक्षा कर कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया ।
