बिंदकी/फतेहपुर । बीती रात्रि अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर मवैया थाना कल्यानपुर मे उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ,नायब तहसीलदार अमरेश सिंह के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे । मवैया पहुंचते ही खनन में लिप्त लोगों में भगदड़ मच गई । उपजिलाधिकारी मनीष कुमार को मौके पर खनन में प्रयुक्त 2 डम्फर ,1 जेसीबी मशीन मिली । जिन्हें कब्जे में लेकर थाना कल्यानपुर को सुपुर्द किया गया ।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी मनीष कुमार के साथ नायब तहसीलदार अमरेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे ।
