सभी बालिकाओं को मीना से सीखने के लिए प्रेरित किया – बीएसए
फतेहपुर । आज जनपद फतेहपुर के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में मीना जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।
उल्लेखिनीय बात यह है कि प्रत्येक वर्ष 24 सितंबर को मीना का जन्मदिन मनाया जाता है । मीना एक काल्पनिक चरित्र है । जो बालिकाओं के मुद्दो को समझाने के लिए बनाया गया है । इसका उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा को सुदृढ़ बनाना है ।
कार्यक्रमों में महिलाओं के उत्थान, सुरक्षा, शिक्षा पर संदेश देते हुए स्वालंबन और बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया ।
बालिकाओ ने मीना जन्मोत्सव पर केक काटा,टाफियां बाटी, हेल्प लाइन नंबर,गुड टच बैड टच की जानकारी दी ।
एस.आर.जी (बालिका शिक्षा) चम्पा शर्मा एवं प्रदीप पटेल द्वारा एक दिन पूर्व ही इस दिन को हर्सोल्लास से मनाए जाने के विषय मे विस्तृत जानकारी प्रेषित कर दी थी ।
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा विवेक शुक्ल ने सभी विद्यालयों में मीना दिवस धूमधाम से मनाए जाने के सम्बंध में फ़ोटो ग्राफ भेजने व अभिलेखिकृत करने हेतु समस्त वार्डेन से वार्ता की ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव ने के जी बी वी भिटौरा में उपस्थित रहते हुए सभी बालिकाओं को मीना जन्मोत्सव की बधाई दी व मीना से सीखने को प्रेरित किया ।
उपस्थित एसआरजी (बालिका शिक्षा) प्रदीप पटेल ने कहा कि मीना बालिकाओं के समता और समानता के लिए एक आन्दोलन है और मीना मंच ने इसे जन आंदोलन का रुप दिया है ।
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा डॉ० विवेक शुक्ल ने कहा कि मीना के हक़ की लड़ाई में बाल विवाह को रोकने, शोषण के खिलाफ आवाज उठाने, सुरक्षा के लिए उनकी ढाल बनकर खड़े होने,शिक्षा की निरंतरता के लिए अगुवाई करने,लड़कियों को सशक्त बनाने और स्वाभिमान जागने के लिए लगातार प्रयास किए जाने की आज आवश्यकता है । लेकिन अभी और भी बेड़ियों को तोड़ना बाकी है ।
कुछ सवाल है जिनके हल ढूढने है, जैसे – वंश को आगे बढ़ाने के लिए बेटा की चाहत के कारण कन्या भ्रूण हत्या अथवा महिला को प्रताड़ित करना,हिंसा,बलात्कार,दहेज हत्या, छेड़छाड़ जन्म के साथ ही लैंगिक भेदभाव,बड़ी होने के साथ ही ढेरों पाबंदियां, रूढ़ि वादी सोच, कुप्रथाये बडी लंबी सूची है । यह उन्हें हर क़दम पर एहसास दिलाते है कि वह लड़की है और अपनी हद में रहे । इन सभी के साथ यह भी समझना होगा कि इसका दुष्परिणाम लड़को को भी भुगतना पड़ता है । ऐसा समाज तरक्की नहीं कर सकता जहां की आधी आबादी अपने हक से वंचित है ।
यह सब बदलना इतना आसान नहीं है परन्तु हम सबके हौसले भी तो बुलंद है ।
इसके अतिरिक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर पंकज यादव ने सभी उपस्थिति बालिकाओं व अभिभावकों को मीना दिवस के अवसर पर संकल्प दिलाया कि हम एक ऐसे समाज का निर्माण करेंगे जहां सभी लड़कियों के लिए समान अवसर हों । सभी बेटियां पढ़े और अपने लिए बड़े से बड़े सपने देख सकें । उनके सामने ऊंची उड़ान के लिए खुला आसमान हो और वह बेखौफ उड़ान भर सके । यह शुरुआत सबसे पहले हम अपने आप में, अपने घर से करेगें ।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भिटौरा में कमला देवी सत्यार्थी, नीरज के अतिरिक्त अन्य विद्यालय वार्डेन,क्षमा तिवारी,शैल कुमारी , रेनू पांडेय,रत्न माला तिवारी,रेखा शुक्ला,मंजू यादव,भावना गुप्ता , अनूपा गौतम एवं आकांक्षा दुबे मौजूद रही ।
कस्तूरबा गांधी विद्यालयों एवं परिषदीय विद्यालयों में मीना जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। केजीबीवी भिटौरा में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा डॉ विवेक शुक्ल के साथ उपस्थित रहते हुए सभी बालिकाओं को मीना जन्मोत्सव की बधाई दी व मीना से सीखने को प्रेरित किया। pic.twitter.com/gzfsSPZtof
— BSA Fatehpur (@bsa_fatehpur) September 24, 2023
