फतेहपुर । आज जिला कारागार फतेहपुर में नव भारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत नामांकित 72 के सापेक्ष 64 ने साक्षरता परीक्षा में प्रतिभाग किया । जिसमें 48 पुरुष व 16 महिलाओं ने परीक्षा दी ।
जेल अधीक्षक मो. अकरम खान द्वारा जेल परिसर में परीक्षा हेतु उपयुक्त व्यवस्था की गई । परीक्षा के दौरान केंद्र प्रभारी विकास गुप्ता,सीएस महमूदपुर,नगर क्षेत्र व शिक्षिका श्रीमती सीमा एवं अर्चना सिंह द्वारा सूचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराई गई ।
इस मौके पर पर्यवेक्षक राजेश त्रिपाठी,एसआरजी एवं बीएसए पंकज यादव द्वारा भी उक्त परीक्षा का अवलोकन व अनुश्रवण किया गया । परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई ।
आज नव भारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत साक्षरता परीक्षा जनपद में निर्धारित केंद्रों में आयोजित की गई। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। जिला कारागार फतेहपुर में उक्त परीक्षा का अवलोकन व अनुश्रवण किया। जेल अधीक्षक श्री मो. अकरम खान ने जेल परिसर में परीक्षा हेतु उपयुक्त व्यवस्था की। pic.twitter.com/Md0Q60q6D9
— BSA Fatehpur (@bsa_fatehpur) September 24, 2023
