फतेहपुर । 22 सितम्बर से 24 सितम्बर तक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खागा में आयोजित विद्या भारती कानपुर प्रान्त के प्रान्तीय ज्ञान विज्ञान मेले की विभिन्न प्रतियोगिताओं में सरस्वती विद्या मन्दिर बिंदकी के प्रतिभागी छात्र छात्राए छाये रहे । उन्होंने लगभग हर प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर फतेहपुर को चैम्पियनशिप जिताई ।
विद्यालय के प्रथम स्थान प्राप्त छात्र/छात्राएं –
सांस्कृतिक प्रश्न मंच बाल वर्ग हर्षित पुरी, सूर्याश गुप्ता,ज्योत्सना जीत,सांस्कृतिक प्रश्न मंच तरुण वर्ग आदित्य तिवारी,अखिलेश सिंह, अर्पिता पाल,विज्ञान प्रयोग किशोर वर्ग विपिन पाल,तरुण वर्ग रसा० वि० प्रयोग ऋषी गुप्ता,गणित प्रयोग किशोर वर्ग आन्या गुप्ता,गणित प्रदर्श तरुण वर्ग वैभवी सोनी,गणित पत्र वाचन किशोर वर्ग काजल सिंह,कथा कथन बालवर्ग निष्ठा मिश्रा,किशोर वर्ग आशु भाषण, प्रियंका सिंह,विज्ञान प्रदर्श बालवर्ग राम प्रताप,विज्ञान प्रदर्श किशोर वर्ग प्रिया सिंह, मूर्ति कला बाल वर्ग श्रेया पाल रही ।
वही प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राएं अब पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रतियोगिता में कानपुर प्रांत का प्रतिनिधित्व करेंगे ।
विद्यालय के अध्यक्ष अशोक मिश्र,प्रबंधक डॉ० एस के मिश्र , कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता तथा प्रधानाचार्य बलराम सिंह ने छात्र छात्राओं और उनकी तैयारी कराने वाले अध्यापक/अध्यापिका को इस सफलता पर शुभकामनाएँ प्रदान की हैं ।
#Fatehpur प्रान्तीय ज्ञान विज्ञान मेले में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज #Bindki के छात्र छात्राओं ने लहराया परचम
22 सितम्बर से 24 सितम्बर तक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खागा में आयोजित@PMOIndia @CMOfficeUP @EduMinOfIndia @vidhya_bhartiEU @aajtak @ABPNews @BBCWorld #ajafey pic.twitter.com/T49A0c8eiM— Journalist Amit kumar 'देव' (@AmitKum995) September 25, 2023
