फतेहपुर । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर में चल रहे 03 दिवसीय अंग्रेजी भाषा सीखना एवं बोलना प्रशिक्षण आयोजित किया गया ।
उक्त प्रशिक्षण में दो बैचों में 100 प्रतिभागियों के सापेक्ष मात्र 84 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । बड़ी संख्या में शिक्षकों का प्रशिक्षण में प्रतिभाग न किये जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने असन्तोष व्यक्त करते हुए कार्यवाही की है ।
अनुपस्थित प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षण में क्यों तथा किन कारणों से प्रतिभाग नहीं किया गया के सम्बन्ध में सम्बन्धित शिक्षक/शिक्षिका, डी०सी० प्रशिक्षण,बी०ई०ओ० का उत्तरदायित्व निर्धारित कर यथोचित कार्यवाही करते हुए अधोहस्ताक्षरी को 03 दिवस के अन्दर सूचना मांगी है ।
प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक,जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर के पत्र द्वारा उपलब्ध करायी गयी आख्या के क्रम में 03 दिवसीय अंग्रेजी भाषा सीखना एवं बोलना प्रशिक्षण 19 से 21 सितम्बर 2023 दो बैचों में आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थित 16 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का 19 सितम्बर से 21 सितम्बर 2023 तक का वेतन अवरूद्ध करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि उक्त अनुपस्थिति के सम्बन्ध में अपना साक्ष्यमय स्पष्टी करण अपने खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराये ।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सख्त निर्देश दिए है कि प्रशिक्षण गम्भीरता पूर्वक लिया जाए एवम किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए ।
