फतेहपुर । आज नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत नवसाक्षरों की साक्षरता परीक्षा का आयोजन जनपद फतेहपुर में 170 परिषदीय विद्यालयों एवम् जिला कारागार फतेहपुर में संपन्न हुआ ।
साक्षरता परीक्षा में पंजीकृत 1992 निरक्षरों के सापेक्ष 1944 नव साक्षरों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया है । साक्षरता परीक्षा हेतु गोपनीय ढंग से प्रश्न सह उत्तरपुस्तिकाओं को परीक्षा केंद्रों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर द्वारा उपलब्ध कराया गया ।
परीक्षा के सफल एवं सूचितापूर्ण आयोजन के लिए एआरपी/आरएसजी को केंद्रवार पर्यवेक्षक बनाया गया था । खंड शिक्षा अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया था । सभी एआरपी एवम् एसआरजी ने परीक्षा का पर्यवेक्षण किया ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,खंड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्वयक ने परीक्षा का अनुश्रवण किया । परीक्षा शांतिपूर्ण एवम् सूचितापूर्ण संपन्न हुई है । परीक्षा के उपरांत प्रश्न सह उत्तरपुस्तिकाएं सभी विकास खंडों के बीआरसी मुख्यालय पर जमा की जा रही हैं । जिनका मूल्यांकन बीआरसी पर होगा ।मूल्यांकन के उपरांत परीक्षा फल के आधार पर इनका सर्टिफिकेशन एनआईओएस द्वारा कराया जाएगा । विकास खंडवार परीक्षा में सम्मिलित प्रतिभागियों का विवरण इस प्रकार से है ।
ऐरान्या 124,अमौली 145, असोथर 114,बहुआ 148, भिटौरा 165,देवमई 253, धाता 129,हंसवां 142, हथगाम 112, खजुहा 119, मलवा 131, तेलियानी 110, विजईपुर 188,नगर/जिला कारागार फतेहपुर 64 लोगों ने प्रतिभाग किया ।
