बिंदकी /फतेहपुर । विद्युत वितरण खण्ड बिंदकी के एसडीओ ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि 25 सितम्बर 2023 को प्रातः 10:00 बजे से 13:00 बजे तक 132 के0वी0 पारेषण उपकेन्द्र बिंदकी में 132 के0वी0 मेन बस में आवश्यक अनुरक्षण का कार्य किया जाना प्रस्तावित है । इसलिये 132के0वी0 पारेषण उपकेन्द्र, बिंदकी से पोषित 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र बिन्दकी तहसील, बिन्दकी रूरल बहुआ, जाफरगंज जोनिहा क्षेत्र के उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी ।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया है कि उपरोक्त अवधि के पूर्व पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें एवं अनुरक्षण कार्य अवधि में धैर्य रखते हुये विभाग का सहयोग प्रदान करें ।
