फतेहपुर । मुख्य चिकित्साधिकारी फतेहपुर ने बताया कि जनपद के 66647 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों जिनमे सदस्यों की संख्या 06 या 06 से अधिक है । उन सभी को आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत 05 लाख तक का प्रति परिवार/ प्रति वर्ष निःशुल्क ईलाज का सौगात सरकार द्वारा दिया गया है । जिसके क्रम में 17 सितंबर 2023 से जिलाधिकारी के दिशा-निर्देश तथा मुख्य विकास अधिकारी फतेहपुर के पर्यवेक्षण में चल रहे स्वास्थ्य पखवाड़े में स्वास्थ्य विभाग के साथ,पंचायतीराज विभाग,खाद्य एवं रसद विभाग एवं आई०सी०डी०एस० विभाग के पूर्ण सहयोग से जनपद आज तक कुल 18096 लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड जारी किए गए ।
आज सर्वाधिक 6444 लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड जारी किए गए । साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा जारी लिंक के माध्यम से पात्र लाभार्थी स्वयं अपनी के०वाई०सी० पूर्ण करते हुए अपना गोल्डेन कार्ड जारी कर सकते हैं । इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों,हैल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर,पंचायत भवनों एवं कोटेदार के यहाँ जाकर भी लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड जारी करवा सकते हैं ।
आयुष्मान कार्ड लाभर्थियों को कार्ड बनाने या बनवाने में यदि किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है तो वो मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय फतेहपुर में सम्पर्क कर सकते हैं । जनपद में योजनांतर्गत सूचीबद्ध चिकित्सालयों की सूची समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटरों पर उपलब्ध है ।
रात्रिकालीन कैम्प में ब्लॉक खजुहा के ग्राम बसंती खेड़ा में चिकित्सा धिकारी डॉ० धर्मेन्द्र की उपस्थिति में लाभार्थियों के कार्ड बनाते हुए महिला कर्मचारी सी०एच०ओ० अनुपम तिवारी ।
