बकेवर/फतेहपुर । भूतपूर्व सैनिक समिति के तत्वाधान में आज देवमई विकास खंड के ग्राम डारी खुर्द में अमर शहीद ज्ञान सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया ।

मालूम हो कि सैनिक ज्ञान सिंह यादव 5 अक्टूबर 2014 को देश की सेवा करते हुए अपना बलिदान किया था ।
भूतपूर्व सैनिक उत्थान समिति एवं लोक कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में शहीद ज्ञान सिंह यादव को उनकी माता कमल यादव हुआ पिता बलराम सिंह यादव द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
इस दौरान सैनिक उत्थान समिति जहानाबाद के अध्यक्ष राम केश यादव, अमोली अध्यक्ष एसपी सिंह देवमई अध्यक्ष अर्जुन सिंह,ग्राम प्रधान डारी खुर्द प्रकाश सिंह यादव उर्फ कल्लू सिंह ,सामाजिक कार्यकर्ता भूतपूर्व सैनिक अनवर सिंह यादव,डॉक्टर ओमप्रकाश पाल भी मौजूद रहे ।
श्रद्धांजलि समारोह के मुख्य अतिथि भूतपूर्व सैनिक उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी तथा महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने भी शहीद की मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
मुख्य अतिथि विद्याभूषण तिवारी ने श्रद्धांजलि समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद ज्ञान सिंह यादव ने देश की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध थे और देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया आज हमारा दायित्व बनता है कि शहीद के नाम पर किसी सड़क का नाम करण किया जाए । जिससे आगे आने वाली पीढ़ी शहीद ज्ञान सिंह यादव जैसे वीर सपूतों को याद रख सके । उन्होंने कहा कि शहीद स्थल के नाम पर विधिक जानकारी देने हेतु लोक अदालत की जानकारी हेतु एक हेल्प डेस्क भी खोली जाए ।
महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने मौजूद लोगों को भारतीय संविधान तथा उनके मूल अधिकारों की विस्तृत जानकारी दिया ।
इस मौके पर बलराम सिंह यादव ,कमला देवी, महेंद्र पांडेय, रामकुमार यादव रामकेश यादव नरेंद्र सिंह अनवर सिंह ओम प्रकाश पाल ज्ञान स्वरूप वर्मा,जितेंद्र सिंह,सर्वेश उत्तम,प्रकाश सिंह यादव उर्फ कल्लू सिंह,गंगा राम सतपाल वर्मा, जागृति तिवारी,करण सिंह,धर्मराज उत्तम, रमेश कमल दीक्षित सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे इस मौके पर बड़ी संख्या मैं भूतपूर्व सैनिकों ने भी अपनी पुष्पांजलि अर्पित किया ।
