फतेहपुर । जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के बलईपुर गाँव के समीप एक साइकिल सवार अधेड़ रोड पर गिरकर घायल हो गया । परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची ।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बलईपुर गाँव निवासी स्व. भग्गू का 60 वर्षीय पुत्र ननकू घर से किसी काम के लिए साइकिल पर सवार होकर गया था । गाँव के समीप उसकी साइकिल अनियंत्रित हो गई और वह रोड पर गिरकर घायल हो गया । परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची । जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं ।
