– नवांतुक जिलाध्यक्ष का नगर बिन्दकी में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत



बिन्दकी/फतेहपुर । आज भारतीय जनता पार्टी के नवांतुक जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का नगर के प्रथम आगमन पर मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया । बीजेपी के कार्यकर्ता पहुर मोड़ चौराहे पर गांजे बाजे के साथ पहुंचे और फूल मालाओं के साथ जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया । उसके बाद बाद ज्वाला देवी मंदिर बाई पास के पास स्थित जीतू पेट्रोल पंप पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी और जिला मंत्री रोहित कश्यप के नेतृत्व में फूल माला के साथ जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया ।
वही पुरानी बिन्दकी स्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष सुल्तान सिंह ने अपने आवास पर जिलाध्यक्ष को चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया गया ।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल काशी कांप्लेक्स पहुंचे जहा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरी मंडल कमेटी ने 101 किलो का माला पहना कर स्वागत किया । वही श्री आर एस जी इंटर कॉलेज की कक्षा 9 की छात्रा मतीहा, अंशिका और वंशिका ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया । जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने जिलाध्यक्ष के सरल स्वभाव से कार्यकर्ताओ को रूबरू कराया ।
वही जिलाध्यक्ष में बीते दिनों नाली में पटिया रखने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पूर्व प्रधान की कानपुर हैलत में हुई मौत पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार के साथ हुए घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने की बात कही वही सभा समाप्त कर मृतक के गांव रारी खुर्द पहुंच परिवार के साथ समूचे पार्टी खड़ी होने की बात कही ।
इस मौके पर मां शारदा महाविद्यालय के प्रबंधक अनिल चार्ली ,गोविंद बाबू टाटा, अश्वनी गुप्ता, दिनेश मिश्र,रजत गुप्ता, किसन सोनकर, ब्रजेश मिश्रा, बउआ ठाकुर,सौरभ बाजपेई, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राम जी गुप्ता,शुभम सिंह, अनिल सोनकर, कुलदीप साहू, राजेश गुप्ता उर्फ राजा भैया,सभासद सत्यम अग्रवाल,सभासद विशाल गुप्ता,संगीता तिवारी, स्वाति ओमर, सोमवती निषाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
