कानपुर । कानपुर के विकास खण्ड सरसौल में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरसौल ब्लाक प्रमख डॉ० विजय रत्ना सिंह तोमर व भारतीय सेना के सूबेदार समरजीत सिंह ने पंच प्रण के व्याख्यान के साथ किया । इसके बाद ब्लॉक प्रमुख डॉ० विजय रत्ना सिंह तोमर ने सभी को पंच प्रण की शपथ दिलाई ।

नेहरू युवा केन्द्र के रामशंकर तिवारी ने बताया कि विकास खण्ड सरसौल की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत स्तरीय अमृत कलश यात्रा के तहत अमृत कलशों में एकत्रित किए गए माटी और चावल को आज ब्लाक स्तरीय मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अमृत कलशों को ब्लॉक लाया गया जहां दो अमृत कलश बनाए गए । जिन्हें प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं फिर वहां से देश की राजधानी दिल्ली ले जाया जाएगा । जहां देश प्रधानमंत्री के कर कमलों द्वारा देश भर से लाए गए कलशों की माटी से अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा ।
कार्यक्रम में कन्या जूनियर स्कूल सरसौल के स्कूली बच्चों के द्वारा मनमोहक देश भक्ति झांकी प्रस्तुत की गई । जो सबसे आकर्षण का केंद्र रहीं इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष कानपुर दक्षिण शिवराम सिंह व भारतीय सेना के नेतृत्व में सरसौल कस्बा में अमृत कलश यात्रा निकाली गई । जहां ग्रामीणों ने भारत माता की जय,वन्दे मातरम आदि देश भक्ति नारे लगाए ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समरजीत सिंह गंगा टास्क फोर्स, डीएस बिष्ट सब इंस्पेक्टर 32वीं वाहिनी आईटीबीपी, सत्यम मिश्रा सहायक विकास अधिकारी,विनय शुक्ला सहायक विकास अधिकारी,अमित कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, विनय मिश्रा जिला मंत्री भाजपा,रोहित सिंह प्रधान,रामकुमार उर्फ देव गौड़ा प्रधान,रानू शुक्ला,अमन सिंह,मुकीम,भानू,सोमेंद्र प्रताप सिंह समाजसेवी, अजंलि पंचायत सहायक, सामिया पंचायत सहायक, प्रिंसि पंचायत सहायक सहित सेना के जवान व समस्त ग्राम प्रधान एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
