फतेहपुर । जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गाँव मे एक युवक को किसी ज़हरीले साँप ने काट लिया था । जिसको परिजनो ने किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया था । हालत में कोई सुधार होता न देख परिजन कल बीती देर शाम कानपुर लेकर जा रहे थे तभी रास्ते मे उसकी मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरौली गाँव निवासी सुंदर का 40 वर्षीय पुत्र जकशेन को दो दिन पूर्व किसी ज़हरीले साँप के काट लिया था । जिसका इलाज किसी प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था । हालत में कोई सुधार होता न देख परिजन कल बीती देर शाम कानपुर लेकर जा रहे थे ।तभी रास्ते मे उसकी मौत हो गई ।
मौत की सूचना पुलिस को हुई तो पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
