कानपुर । स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव (संचारी विभाग) शिवसहाय अवस्थी ने शनिवार को सरसौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया । यहां सबसे पहले रजिस्ट्रेशन डेस्क को चेक किया । जहां फार्मासिस्ट से रजिस्ट्रेशन प्रकिया की जानकारी ली । इसके बाद ओपीडी का निरीक्षण किया । ओपीडी के बाहर मरीजों की बैठने की व्यवस्था के लिए दिशा -निर्देश दिए । इसके बाद उन्होंने लैब का निरीक्षण किया । जहां डेंगू,मलेरिया की जांच का रजिस्टर अधूरा पाए जाने पर सीएमओ डॉ० आलोक रंजन व सीएचसी अधीक्षक डॉ० प्रणब कुमार कर को जमकर फटकार लगाई । इसके बाद उन्होंने डॉ० पूनम गुप्ता से पूछताछ की । इसके बाद मेडिसिन रूम, ओटी का निरीक्षण किया यहां कमियां देख विशेष सचिव भड़क गए और अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाई । डेंगू, मलेरिया वार्डों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

वहीं कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर चीफ फार्मासिस्ट विष्णु आधार त्रिपाठी पर विभागीय जांच के आदेश दिए। इसके बाद मरीजों का हालचाल जाना । विशेष सचिव व जिले की टीम यहां करीब 2 घण्टे का निरीक्षण किया । इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल रहा । विशेष सचिव के जाते ही सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली ।
वही सीएचसी प्रभारी डॉ० प्रणब कुमार कर ने बताया कि सरसौल विकास खण्ड के 21 गांवों में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कैंप लगाकर ग्रामीणों की जांच कर दवा वितरित की गई है । उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से सितंबर तक दो लाख उन्नीस हजार की आबादी में करीब चौवालीस हजार ओपीडी हो चुकी हैं ।
स्वास्थ्य विभाग (संचारी) के विशेष सचिव डॉ० शिव सहाय अवस्थी ने बताया कि सरसौल सीएचसी में निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाई गई है । जल्द से जल्द कमियां पूरा करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए ।
