– दुर्गा सेल्फी प्वाइंट पर डीएम सी. इंदुमती व एसपी उदय शंकर ने लिया सेल्फी

फतेहपुर । शारदीय नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान फेस-4 का कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी श्रीमती सी.इंदुमती,पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने संयुक्त रूप से दो पहिया वाहनों,चार पहिया वाहनों को महिला सशक्तिकरण जन जागरूकता रैली को हरी झंडी व गुब्बारे छोड़कर रवाना किया । यह रैली कलेक्ट्रेट से पटेलनगर चौराहा, वर्मा तिराहा,ज्वाला गंज चौराहा,बाकर गंज, सदर अस्पताल होते हुए पत्थरकटा चौराहा से कलेक्ट्रेट में समाप्त हुई ।


जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कलेक्ट्रेट में बनाए गए दुर्गा शक्ति सेल्फी प्वाइंट में सेल्फी ली । जिलाधिकारी ने कहा कि जन जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य है कि महिलाओ को सुरक्षा,सम्मान,स्वावलंबन के प्रति मातृशक्ति को जागरूक करना,जिसके लिए सरकार की मंशानुरूप विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) विनय कुमार पाठक,अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा,पुलिस क्षेत्राधिकारी सुश्री प्रगति यादव,जिला विकास अधिकारी,जिला प्रोबेशन अधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, उपायुक्त एनआरएलएम सहित मातृशक्तिया उपस्थित रही ।
