– महामुकाबला देखने के लिए टीवी पर नज़रें गड़ाए रहे लोग
बकेवर/फतेहपुर । क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान लीग मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए महामुकाबले को देखने के लिये क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमी दोपहर से ही टेलीविजन से चिपके रहे । इस मुकाबले का देश भर के क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार था । इस महामुकाबले की रोमांचक रैसिंग को देखते हुए बकेवर कस्बे व आसपास के इलाकों के बाजारों में सन्नाटा व सड़क से लेकर गाँव के अंदर की गलियां भी सूनी दिखाई दी । कस्बे में क्रिकेट विश्व कप के इस मैच को लेकर युवाओं के साथ बच्चों, युवतियों और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला ।
बकेवर बाज़ार के कई व्यापारी, दुकानदारो ने सन्नाटा देखते हुए अपने दुकानों को बंद कर दी तो वही कई दुकानों और ढाबों में लगे टीवी के आगे खड़े होकर लोगों ने मैच का लुत्फ उठाया ।
बकेवर कस्बा निवासी युवा क्रिकेट प्रेमी आशुतोष तिवारी,गौरव द्विवेदी,सचिन दुबे,शिवम सिंह ,मयंक शुक्ला, लवकुश यादव आदि युवाओं का कहना है । वे वर्ल्ड कप शुरू होने से ही भारत-पाकिस्तान के मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे । उन्होंने सुबह से मैच को लेकर टीवी ऑन कर रखा था और परिवार के साथ मैच देखा ।
