बकेवर/फतेहपुर । शासन की मंशा के अनुरूप आज थाना बकेवर में सीओ सुशील कुमार द्विवेदी व तहसीलदार बिन्दकी जगदीश सिंह की मौजूदगी में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया ।
समाधान दिवस में 03 राजस्व व 02 पुलिस विभाग की शिकायतें आई जिनके न्याय संगत निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को उपपुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया ।
थाना समाधान दिवस में उपपुलिस अधीक्षक सुशील कुमार द्विवेदी, तहसीलदार बिन्दकी जगदीश सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रभुनाथ, उपनिरीक्षक प्रकाश दोहरे, अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल यासीन खान,हेड कांस्टेबल चौकी देवमई कैलाश चंद्र, लेखपाल कौशलेंद्र कुमार, अजीत सिंह, कुलदीप सहित सभी लेखपाल व थाना स्टाफ मौजूद रहा ।
