बकेवर/फतेहपुर । आज थाना बकेवर में मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए शुभारंभ का सीधा प्रसारण बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने देखा ।


मिशन शक्ति के चौथे चरण के शुभारंभ के सीधे प्रसारण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और महिलाओं व बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है इस दौरान मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को नारी सुरक्षा से सम्बंधित टिप्स पुलिस क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार द्विवेदी व महिला कांस्टेबल शाहीन ने दिए ।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार द्विवेदी, तहसीलदार जगदीश सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रभुनाथ, उपनिरीक्षक प्रकाश दोहरे,अरविंद कुमार ,हेड कांस्टेबल यासीन खान, महिला कांस्टेबल शाहीन,क्षेत्रीय ग्राम प्रधान,नागरिक व बड़ी संख्या में महिलाएं व बालिकाएं मौजूद रहे ।
