बकेवर/फतेहपुर । थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम अमलोहना मंज़रे बरिगवां निवासी सरिता देवी पत्नी महेंद्र कुशवाहा ने थाना बकेवर को एक तहरीर देकर बताया है कि गांव का वीरेंद्र पुत्र स्व. ननकाई ने सुबह लगभग 8.30 बजे उसके साथ गाली गलौज करने लगा विरोध करने पर छेड़छाड़ करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया पास में रखा तसला तोड दिया । छीनाझपटी के दौरान उसके कान का कुंडल टूट गया । सरिता देवी के अनुसार पिछले काफी दिनों से वीरेंद्र उसके सोने पर फोटो खींचता है और बिस्तर पर कभी सिरिंज कभी ब्लेड फेंक देता है । आज भी उसने उसके साथ छेड़खानी करते हुए उसका तसला व चूल्हा तोड़ दिया । वीरेंद्र अक्सर धमकी देता है कि गांव छोड़कर चले जाओ नहीं तुम्हें और तुम्हारे पति की हत्या कर देंगे ।
सरिता देवी ने बताया कि पिछले दिन भी वीरेंद्र ने उसका चूल्हा फोड़ दिया था । जिसकी मौके पर आए देवमई चौकी के एक सिपाही पाठक ने फोटो भी खींची थी । लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई ।

