बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना के अन्तर्गत सरांय बकेवर कस्बे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम व हर्सोल्लास के साथ बकेवर निवासी राकेश पाल द्वारा प्रार्थना, वंदना,आरती कर माता भगवती जगदम्बा (दुर्गा) को विराज मान किया गया । शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा तिथि को शुभ मुहूर्त में रविवार को विधिविधान से पूजा,अर्चना कर नवरात्र महोत्सव के लिए मां को आमंत्रित किया गया ।
इस पर्व के मौके पर पांडाल में विराजमान माँ दुर्गा की प्रतिमा पर लोगों को खास आस्था का केंद्र बना रहता है पूरे नवरात्रि के दिनों पर माता की दर्शन,आरती में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रहती है । नवदुर्गा युवक कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में निरन्तर सहयोग लगा रहता है ।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील पाल,अवधेश पाल, राकेश पाल, आचार्य सुनील,लकी पाल,सोनू पाल,यश पाल, सौरभ पाल आदि तमाम भक्त गण उपस्थित रहे ।
