फतेहपुर । लापरवाही बरतने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी तेलियानी के एक दिन के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दिया है ।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्रीमती सी. इंदुमती ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर बाल विकास परियोजना अधिकारी तेलियानी के पोर्टल पर 10 अक्टूबर 2023 को डिफाल्टर श्रेणी में प्रदर्शित हुआ है ।
उक्त सन्दर्भ आपको 24 सितम्बर 2023 को प्राप्त हुआ था ।जिसकी नियत तिथि 09 अक्टूबर 2023 थी । किन्तु नियत तिथि के पूर्व सन्दर्भ का निस्तारण नहीं किया गया है ।
शिकायत प्रकोष्ठ कार्यालय द्वारा एवं प्रभारी अधिकारी शिकायत द्वारा 09 अक्टूबर 2023 को उक्त सन्दर्भ को निस्तारण हेतु दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया गया । वार्ता के उपरान्त भी सन्दर्भ को निस्तारित नहीं किया गया है ।
नवीन रैंकिंग प्रणाली के अनुसार माह में किसी भी दिवस में सन्दर्भ डिफाल्टर प्रदर्शित होने की दशा में जनपद के अंक कट जाते हैं । जिससे जनपद की मासिक रैकिंग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है ।
मुख्य सचिव उ०प्र० शासन की आध्यक्षता में प्रत्येक मंगलवार को होने वाली वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लगातार निर्देश दिये जा रहे है कि अधिकारीगण शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवक्तापूर्ण निस्तारण करायें ।
लापरवाही के सम्बन्ध में बाल विकास परियोजना अधिकारी तेलियानी का 10 अक्टूबर 2023 (एक दिन) के वेतन को आहरित करनें पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगायी जाती है तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी तेलियानी को यह निर्देशित किया जाता है कि उक्त के सम्बन्ध में आप अपना कारण सहित स्पष्टीकरण 03 दिवस के अन्दर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करें ।
