बिन्दकी/फतेहपुर । आज उपजिलाधिकारी अनिल कुमार यादव बिन्दकी व पुलिस क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार दुबे बिन्दकी के साथ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर रॉय द्वारा दशहरा महोत्सव के दौरान बिन्दकी नगर के विभिन्न मार्गो को चिन्हित कर स्थलीय निरीक्षण किया गया । दशहरा महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों के आवागमन के दृष्टिगत प्रशासन ने जाम की समस्या से निपटने के रुट चार्ट तैयार किया है । जिस पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल तैनात किया जाएगा ।


समय हुआ निर्धारित रहेगा रूट डायवर्जन (जानें) –
23 व 24 अक्टूबर 2023 को बिन्दकी जनपद फतेहपुर की तरफ आने वाली गाडियों का रूट डायवर्जन समय 3:00 शाम से रात्रि 11:00 बजे तक निम्नवत रहेगा ।
1 – चौडगरा से आने वाली गाडियाँ ज्वाला जी मंदिर के पास बने बाईपास से बाहर –बाहर फतेहपुर होते हुये जोनिहा व ललौली की तरफ जायेंगी तथा बिन्दकी में मेला में देखने वाले लोग अपनी गाडियों की पार्किग गाँधी चौराहे के बगल बने सरकारी रोडवेज बस स्टैण्ड में पार्क करेंगें ।
2 – कुँवरपुर की तरफ से आने वाली गाडियाँ जनता बाईपास से ज्वाला जी मंदिर होते हुये चौडगरा की तरफ निकल जायेंगी यदि उन गाडियों को ललौली ,जोनिहा जाना है तो वह या तो इंतजार करेंगें या फिर वापस फतेहपुर होते हुये जायेंगें तथा मेला देखने वाले लोग अपने गाड़ियों की पार्किंग दयानंद इंटर कॉलेज के सामने आर्य समाज स्कूल प्रांगण में अपनी गाड़ियां पार्क करेंगे ।
3 – जोनिहा की तरफ से आने वाली गाडियाँ जोनिहा चौकी के सामने से डायवर्ट होकर फतेहपुर होते हुए अपने गंतव्य स्थान को जायेंगी ।
4 – बकेबर की तरफ से आने वाली गाडियाँ बकेबर से डायवर्ट होकर चौडगरा होते हुये अपने गंतव्य स्थान को जायेंगी ।
