फतेहपुर । गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए पात्र लोगों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं ।
यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव पत्र के क्रम में जिलाधिकारी ने अवगत कराया हैकि वर्ष 2023-24 के लिए गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के आवेदन मांगे गए हैं । जिसमे पुरस्कार के लिए अर्हतय निर्धारित की गई है । भारत का मूल नागरिक हो ।
उत्तर प्रदेश राज्य के सीमा के भीतर पुरस्कार पर विचार किये जाने के वर्ष में सामान्यतया निवास करता हो । मानवधिकार, सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो ।
गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना के अधीन पूर्व में इस राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार न दिया जा चुका हो ।
उन्होंने बतायाकि प्रदेश में निवासरत व्यतियों में से कोई व्यक्ति ,जिसने मानवधिकारो की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट कार्य किया हो तथा इस हेतु पूर्णतः समर्पित रहे हो, इसको सार्वजनिक रूप से सम्मनित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मदिवस 05 जनवरी पर राष्ट्रीय एकता पुरस्कार प्रदान किये जाने व रु० एक लाख का प्रशस्ति पत्र दिये जाने की व्यवस्था की गई है ।
गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु प्रस्ताव/आवेदन पात्र व्यक्ति 07 नवम्बर 2023 तक ए0जे0ए0 कलेक्ट्रेट/ में आवेदन जमा कर सकते है । आवेदन का प्रारूप एवं अधिक जानकारी के लिए सूचना कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं ।
