फतेहपुर । चित्रांश नगर स्थित चिल्ड्रेन पब्लिक सी.से. स्कूल द्वारा अपने स्थापना के 25 साल पूर्ण करने पर गर्व से स्कूल की गौरवशाली रजत जयंती का आयोजन किया गया ।
विद्यालय प्रांगण अपनी सुन्दर सजावट, लाइटों, झालरों की जगमगाहट और मनमोहक, भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से और अधिक यादगार बन गया ।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, एडीएम (एफआर) अविनाश त्रिपाठी,एडीजे मोहम्मद अहमद खान,एडीजे अनिल कुमार ,एडीजे विनोद कुमार चौरसिया, एडीजे विनय कुमार तिवारी,एडीजे प्रमोद कुमार गंगवार,एडीजे अखिलेश कुमार पाण्डेय,एडीजे सुश्री नित्या पाण्डेय,सीजेएम राज बाबू, एएसपी विजय शंकर मिश्रा, एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी, सिविल जज महेंद्र सिंह पासवान, एसीजेएम सुश्री रूमा गुप्ता, एसीजेएम अनुपम कुशवाहा,एसीजेएम सुश्री भावना साहू, एसीजेएम सुश्री अंकिता, एसीजेएम सुश्री श्वेता, सी.ओ. नगर वीर सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश वर्मा,प्रसिद्ध बांसुरी वादक पी.टी. चौतन्य जोशी के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन,मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि द्वारा किया गया ।
मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन विद्यालय के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव,डायरेक्टर इंजी. प्राची श्रीवास्तव व प्रधानाचार्या डॉ. पद्मालया दास चौधुरी,बिंदकी सी.पी.एस. ब्रांच के प्रधानाचार्य नितिन तिवारी,बकेवर सी.पी.एस. ब्रांच की प्रधानाचार्या श्रीमती ललिता मिश्रा, सी.पी.एस. (यूपी बोर्ड) आशुतोष पाण्डेय द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया ।
तत्पश्चात अतिथि देवो भवः स्वागत गीत के उपरांत स्कूल गीत ,स्नेहांजलि सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ । कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यालय के द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण पर अधारित नाटक,नमामि गंगे स्वच्छता अभियान पर अधारित लघु नाटिका, चंद्रयान 3 की सफलता पर अधारित कार्यक्रम ने जमकर तालियां बटोरीं ।
इसी क्रम में जंगल सफारी, महफ़िल-ए-कव्वाली, तू है शक्ति डांस, मिले सुर मेरा तुम्हारा, पूर्वी बनाम पश्चिमी नृत्य तक्षक (फ्यूजन),लयबद्ध योग, अद्भुत भारत के अतुलनीय रत्न जैसे एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से विद्यालय प्रांगण तालियों की गडगड़ाहट से गुंजायमान हो उठा ।
इस अवसर पर केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम ही नहीं बल्कि एक ओर बच्चों द्वारा अपनी वैज्ञानिक बुद्धि का भी प्रदर्शन कराने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में एक से बढ़ कर एक विज्ञान के प्रोजेक्ट, मॉडल और इसी के साथ साथ कलात्मक प्रतिभा कला और हस्त कला द्वारा निर्मित अद्भुत कला के विभिन्न बेजोड़ नमूने भी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बिन्दु रहे ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय पत्रिका का विमोचन भी किया गया ।
उन्होंने अपने वक्तव्य में नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों के शानदार प्रदर्शन के पीछे विद्यालय के प्रबन्धन तन्त्र और शिक्षकों के सहयोग और मेहनत की भूरि-भूरि सराहना व प्रशंसा की ।
इस खास मौके पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म आरंभ आ-सागा का प्रदर्शन किया गया । जिसमें स्कूल के उद्देश्य, इतिहास, प्राप्त उपलब्धियों और उत्कृष्टता की कहानी को सामाजिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया ।
यह फ़िल्म उत्सव के महत्वपूर्ण घटनाओं को संवेदनशीलता से छूने का प्रयास करती है ।
इसके बाद भूतपूर्व सम्मानित शिक्षक,शिक्षिकाओं व अन्य स्टॉफ सदस्यों को विद्यालय के प्रति समर्पण भावना सराहनीय कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया । साथ ही स्कूल के पूर्व छात्र-छात्राएं, जिन्होंने स्कूल से निकलने के बाद अपने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता की ऊँचाइयों तक पहुंचे,उनका सम्मान किया गया ।
इस खास आयोजन में विद्यालय के प्रबन्धन तंत्र के सदस्यों में सम्मानीय माता जी श्रीमती श्यामा कुमारी, अरविन्द कुमार श्रीवास्तव,श्रीमती रेखा श्रीवस्तव,अरविन्द सिंह, श्रीमती नीलम सिंह,श्रीमती अनुराधा श्रीवास्तव,प्रखर सिंह,विद्यालय प्रशासक लालजी श्रीवास्तव,विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती रीना शुक्ला ,श्रीमती नीता मिश्रा समेत फतेहपुर,बिंदकी,बकेवर तीनों ब्रांचों के शिक्षक,शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व,विद्यालय के ऑफिस स्टॉफ का भी साथ था ।
यह समारोह उत्सवपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और सभी उपस्थित लोगों के बीच एक महान,परंपरागत सौहार्द्र व एकता की भावना को उत्कृष्ट करता है । यह आयोजन विद्यालय के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना है और स्कूल के सभी संगठन सदस्यों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ ।
विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थियों एवं प्रतिष्ठित शिक्षकों ने बहुत उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया और कार्यक्रम को सफल बनने लगातर सहयोग करते रहे ।
