फतेहपुर । तीन दिन की बच्ची लिए दुर्लभ रक्त समूह का सर्व फार ह्यूमेनिटी संस्था ने दान किया ।
इमरजेंसी केस में फतेहपुर के प्राइवेट अस्पताल जे के चिल्ड्रेन में भर्ती बच्ची हादिया पुत्री मो० इजराइल जो कि पीरनपुर फतेहपुर निवासी है बच्ची को जॉन्डिस है जिस कारण डॉक्टर ने बच्ची को एक यूनिट ओ निगेटिव दुर्लभ रक्त समूह की अवश्यकता बताई है । रक्त समूह दुर्लभ होने के कारण बच्चे के पिता मो इजराइल काफी परेशान थे जिसकी सूचना मिलते ही सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम द्वारा केस की जांच की गई ।
उपरांत केस को ग्रुप में डाला गया सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप में मैसेज देखते ही टीम के सदस्य मयंक सिंह जो कि चित्रांश नगर फतेहपुर निवासी है रक्तदान के लिए तैयार हो गए और श्याम रक्तकेन्द्र फतेहपुर पहुच कर अपना दुर्लभ रक्तसमुह ओ निगेटिव रक्तदान किया ।
सर्व फार ह्यूमैनिटी द्वारा समय समय पर जरूरतमंद की मदद करता देख बच्ची के चाचा मो साकिब ने भी अपना रक्तदान किया जिससे टीम आगे भी किसी जरूरतमंद की मदद कर सके ।
इस मौके पर सर्व फार ह्यूमैनिटी गुरमीत सिंह,विवेक श्रीवास्तव व श्याम रक्तकेन्द्र से प्रवीण प्रसून व कंचन उपस्थित रहे ।
