कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सन्दिग्ध परिस्थितियों में महिला फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे को लेकर घटना की जांच पड़ताल शुरू की ।
जानकारी के अनुसार महाराजपुर कस्बा निवासी रामेश्वर की पत्नी सोनम (24) वर्षीय शनिवार की शाम को कमरे में दुप्पटे से पंखे के कुंडे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी । जानकारी के अनुसार रामेश्वर रूमा में अपनी मां के साथ एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता है ।
पति रामेश्वर ने बताया कि शनिवार शाम को फैक्ट्री से छुट्टी होने के बाद मां के साथ जब घर आया तो देखा कमरे में पत्नी सोनम ने छत के पंखे से फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली हैं । वही रामेश्वर के पिता घर के बाहर अपने घरेलू कार्य में लगे हुए थे । वही रामेश्वर ने बताया कि 2018 में नरवल था क्षेत्र के करबिगवां गांव में शादी हुई थी । शादी के पांच साल बीत जाने के बाद बच्चे न होने के कारण पत्नी सोनम हमेशा मानसिक तनाव में रहती थीं । कई जगह इलाज भी कराया था । वहीं परिजनों कि सूचना पर मौके पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है ।
