फतेहपुर । आज सिखों के चौथे गुरु गुरु रामदास जी का 488वां प्रकाश पर्व बडी धूमधाम से गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा फतेहपुर में मनाया गया । जिसकी तैयारी तीन दिन पहले से शुरू कर दी गयी थी प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा फतेहपुर में सुबह सुखमनी साहिब का पाठ,सबद- कीर्तन ,अरदास उपरांत सामूहिक लंगर का आयोजन हुआ ।गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व प्रधान पपिन्दर सिंह जी की अगुवाई में समपन्न हुआ ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जसवीर सिंह, वरिंदर सिंह, गुरमीत सिंह,सतपाल सिंह,परमजीत सिंह,परविंदर सिंह,गोबिंद सिंह व महिलाओं में हरविंदर कौर,परमीत कौर,मंजीत कौर, खुशी,सतनाम कौर,जसबीर कौर,जसप्रीत कौर, ईशर कौर, नीना उपस्थित रहे ।
