फतेहपुर । शीतगृहों से आलू निकासी की अंतिम तिथि 30 नवम्बर निर्धारित की गई है।यह जानकारी देते हुए जिला उद्यान अधिकारी फतेहपुर द्वारा जानकारी दी गयी कि माह अक्टूबर 2023 के प्रथम सप्ताह में वर्षा के कारण आलू बीज की बुवाई प्रभावित हुई है । जनपद के कृषकों ने बताया है कि वर्षा के कारण आलू बोये जाने वाले खेतो में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी ।
जनपद के शीतगहों से आलू निकासी हेतु अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर 2023 निर्धारित थी ।
किन्तु कृषक हित को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा शीतगृहों के संचालन तथा आलू भण्डारण की अवधि 30 नवम्बर 2023 निर्धारित कर शीत गहों से आलू निकासी हेतु अन्तिम तिथि 30 नवम्बर 2023 निर्धारित की गयी है ताकि किसानों को शीतगृहों से भण्डारित आलू की निकसी हेतु पर्याप्त अवसर मिल सके ।
