फतेहपुर । राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2022-23 में उत्कृष्ट सहयोग करने वाले शिक्षकों को लखनऊ में सम्मानित किया गया ।

जनपद के नोडल राधे श्याम दीक्षित एवं विजय द्विवेदी ने बताया कि सत्र 2022-23 में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा में जनपद फतेहपुर से रिकार्ड 2200 आवेदन किये गए थे । जिसमे जनपद फतेहपुर को आवंटित 220 सीटों के सापेक्ष पहली बार 220 बच्चे उत्तीर्ण हुए । इस छात्रवृत्ति में चयनित बच्चों को प्रति वर्ष 12000 रुपये (04 वर्षों तक)प्रदान किये जाते है ।
रानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें जनपद फतेहपुर के शिक्षकों को उपशिक्षा निदेशक लखनऊ द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया ।

ज्ञात हो कि अवधेश सिंह एवं कमल सिंह को उनके विद्यालय से 05 से अधिक बच्चों के चयन होने पर एवं नोडल राधे श्याम दीक्षित एवं विजय द्विवेदी को जनपद स्तर पर सहयोग करने हेतु सम्मानित किया गया ।
