– “एक अलख जलाएंगे, जन जन को समझाएंगे, धरती मां के सीने में आग नहीं लगाएंगे” थीम पर करेंगे जागरूक


बिन्दकी/फतेहपुर । जिलाधिकारी सी० इंदुमती की सख्ती के बाद प्रशासन हुआ सख़्त । हर विभागों में बैठक हुई तेज ।
पराली जलाने के खिलाफ किसानों को जागरूक करने के लिए आज बिन्दकी तहसील सभागार में क्षेत्रीय सरकारी राशन विक्रेताओं की एक बैठक बुलाई गई । जिसमें एक-एक बैनर देकर किसानों को जागरूक करने के लिए कहा गया ।
सरकारी राशन कोटेदारों की हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए नायब तहसीलदार रचना यादव व पूर्ति विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा राशन कोटेदारों को संबोधित करते हुए बताया गया कि वह किसानों को खेतों में पराली न जलाने के लिए जागरूक करें । मालूम हो कि अगले दिन से राशन वितरण का कार्य प्रारंभ होगा । इस दौरान जो भी किसान मजदूर राशन लेने आएंगे उन्हें राशन कोटेदार पराली न जलाने के लिए जागरूक करेंगे ।
बैठक में राशन कोटेदारों को बताया गया कि वह अपने क्षेत्रीय किसानों को पराली न जलाने की सलाह देते हुए उन्हें बताएंगे कि परली अवशेष जालना एक अपराध है और पर्यावरण क्षति पूर्ति के लिए पराली जलाने वाले किसानों को दंडित किया जाएगा ।
दो एकड़ क्षेत्र की पराली जलाने वाले किसानों को ढाई हजार, 2 से 5 एकड़ में पराली जलाने वाले किसानों को 5000 और 5 एकड़ से अधिक क्षेत्र में पराली जलाने वाले किसानों को ₹15000 का जुर्माना किया जाएगा और अगर दोबारा में पराली जलाते पकड़े गए तो उनके खिलाफ आपराधिक एफआईआर दर्ज कराई जाएगी ।
नायब तहसीलदार रचना यादव ने बैठक में कोटेदारों को एक अलख जलाएंगे,जन जन को समझाएंगे । धरती मां के सीने में, आग नहीं लगाएंगे थीम पर किसानों को जागरूक करने की अपील किया । इस मौके पर बड़ी संख्या में सरकारी राशन कोटेदार,पूर्ति विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।
