फतेहपुर । आयुक्त,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0 लखनऊ एवं जिलाधिकारी फतेहपुर के आदेश के क्रम में एवं सहायक आयुक्त (खाद्य) II,देवेन्द्र पाल सिंह के निर्देश पर दीपावली,गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के अवसर पर जनपद फतेहपुर में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों विशेषकर खोया, पनीर,दूध, दुग्ध पदार्थ निर्मित निवाईया, नमकीन, ड्राई फूट, खाद्य तेल एवं वनस्पति, घी, रंगीन मीठे खिलौने आदि में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये जाने वाले विशेष अभियान के क्रम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न खाद्य परिसरों से कुल 04 नमूनें संग्रहित किये गये । खाद्य प्रतिष्ठान जिनके नमूना जाव हेतु संग्रहित किये गए । जिसमें अर्जुन स्वीट्स,चौडगरा, बिन्दकी,फतेहपुर से छैना मिठाई का एक नमूना,ओम प्रकाश, चौडगरा,फतेहपुर से सरसो तेल का एक नमूना,चौहान स्वीट्स फतेहपुर से पेड़ा का एक नमुना, द्विवेदी स्वीट्स फतेहपुर से बर्फी का एक नमूना संग्रहित ।


सभी संग्रहित नमूनों को जाँच हेतु साथ विश्लेषक प्रयोगाला को किया गया । जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 कार्यवाही की जायेगी । खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा समस्त खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों को ढक कर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, मिलावट रहित शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ बेचने एवं व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करने तथा बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार संचालित नही करने मौके पर उपस्थित जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरुक किया गया ।
टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार यादव,अरविन्द कुमार सिंह , राम बाबू,पूजा गुप्ता उपस्थित रहे ।
