सरसौल/कानपुर । सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत राय सहारा के निधन पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इकाई नर्वल द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सत्यार्थ विक्रम ने बताया कि सुब्रत राय सहारा एक करिश्माई व्यक्ति थे । वह भारत के उद्योग जगत के पहले सुपरस्टार थे एक दौर था जब उनकी शोहरत का सूरज कभी अस्त नहीं होता था बड़े-बड़े नेता,सुपरस्टार या फिर क्रिकेटर उनके आसपास रहते थे । उद्योग जगत भी नतमस्तक था ।पत्रकार उन्हें सहारा प्रणाम करके गौरवंतित महसूस करते थे राय ने जिस पर भी हाथ रख दिया वह दौलत शोहरत और ताकत की बुलंदी पर होता था ।
लंबी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया जिस पर देश के बड़े-बड़े उद्योगपति, नेता सभी शोक में डूबे हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं । इसी कड़ी में नरवल तहसील के पत्रकारों द्वारा भी सहारा श्री को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
इस दौरान सूर्य कुमार मिश्र,शैलेंद्र त्रिपाठी,शिवम चौहान,योगेश संजय सिंह दीक्षित,लवकुश आर्य,आदर्श पांडेय सहित समस्त पत्रकार मौजूद रहे ।
