आगरा : एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) महिला सशक्तिकरण को लेकर जोरों-शोरों से अभियान चला रही है । वहीं, पुलिस भी महिला सुरक्षा का दावा करती है । लेकिन,आएदिन महिलाओं के उत्पीड़न की खबरें सुर्खियां बन रही हैं ।
ताजा मामला आगरा से आया है । यहां दिवाली के दिन ऐसी घटना सामने आई है । जिसने पूरे उत्तर प्रदेश को झंकझोर कर रख दिया है । आगरा ताजगंज थाना स्थित गेस्ट हाउस में शनिवार रात दरिंदगी की सारी हदें पार हो गई । एक महिला को जबरन पहले शराब पिलाई गई और फिर उसके साथ पांच लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया है । महिला के चीखने चिल्लाने पर बेरहमी से पीटा गया । उसके बाद कांच की बोतलों से उसका सर फोड़ा गया । जिससे उसके शरीर से खून की धारा बहने लगी । महिला को घसीटकर कमरे में बंद कर दिया गया, उसकी आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे । सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में चार युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया है । इस मामले में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार महिला इसी गेस्ट हाउस में काम करती थी । उसने आरोप लगाया है कि उसे देह व्यापार के लिए मजबूर किया जाता था ।
क्या है पूरा मामला
ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला दो सालों से ताजनगरी फेज टू स्थित रिच होम स्टे गेस्ट हाउस में काम करती है । शनिवार रात छोटी दिवाली के दिन 4-5 आरोपियों ने उस महिला को जबरन शराब पिलाई । इसके बाद उसके साथ दरिंदों ने हैवानियत की साड़ी हदें पार कर दीं । जब उसने इसका विरोध किया तो युवती को बेरहमी से पीटा गया । उसके सिर में कांच की बोतल मार दी । एसीपी सदर सर्किल अर्चना सिंह ने बताया कि महिला गेस्ट हाउस में ही काम करती थी । उससे जबरन देह व्यापार कराया जाता था । उसकी शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है । गेस्ट हाउस को बंद करा दिया है । चार युवक जितेंद्र राठौर, रवि राठौर (गेस्ट हाउस संचालक), देव किशोर, मनीष और महिला रिया को गिरफ्तार कर लिया है । दो आरोपी सोनू और अशोक फरार हैं ।
जबरन कराते थे देह व्यापार
महिला ने पुलिस को बताया कि वह शादीशुदा है । उसके बच्चे भी हैं । कुछ समय पहले सोनू नामक युवक ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए थे । इसके बाद सोनू उससे गंदा धंधा करवाना चाहता था । शनिवार रात को उसे गेस्ट हाउस में बुलवाया गया । उसे जबरन शराब पिलाई गई । इसके बाद उसके साथ 4-5 युवकों ने गैंगरेप किया । जब उसने विरोध किया तो उसके सिर पर कांच की बोतल मार दी, जिससे उसे गंभीर चोट आई है ।
किराये के मकान में रहती है महिला
महिला करीब दो साल से सोनू नामक युवक के चंगुल में फंसी है । सोनू देह व्यापार का धंधा करता है । पहले स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का कारोबार करता था । स्पा सेंटर बंद होने के बाद गेस्ट हाउस को रवि और सोनू से किराये पर लिया था । ताजगंज एमपीपुरा निवासी जितेंद्र राठौर, महुआ खेड़ा निवासी देव किशोर, बसई खुर्द निवासी मनीष कुमार और अशोक महिला से धंधा करवाते थे । इनके संपर्क में कई अन्य युवतियां भी हैं । जिनसे वे जबरन देह व्यापार करवाते हैं । पुलिस कार्रवाई के बाद कुछ दिनों शांत हो जाते हैं । फिर से नए ठिकाने बदलकर सक्रिय हो जाते हैं । पुलिस अशोक और सोनू की तलाश में जुटी है ।
